प्राधिकरण के कारण आम लोगों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है: बिष्ट

Spread the love

पौड़ी।देवभूमि खबर।। जिलों में विकास प्राधिकरण का राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने विरोध किया है। युवा कांग्रेस ने कहा है कि प्राधिकरण के कारण आम लोगों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। प्राधिकरण को लेकर बढ़ती शिकायतों पर भी युवा कांग्रेस ने नाराजगी की और डीएम के माध्यम से सीएम के ज्ञापन भेजकर जिलों में प्राधिकरण को बंद करने की गुहार भी लगाई।पौड़ी में जिला विकास प्राधिकरण को लेकर युवा कांग्रेस ने लामबंद होकर इसका विरोध किया। पदाधिकारियों ने कहा कि प्राधिकरण के कारण आम लोग नक्शा पास करने के लिए भटक रहे हैं। जबकि प्राधिकरण को लेकर इस दौरान काफी शिकायत भी सामने आई है। अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा है कि ऐसे में लोगों को जो काम पहले आसानी से हो रहा था वह भी अब नहीं हो पा रहा है। अपनी जमीन पर भी घर बनाने पर भी जुर्माना लग रहा है। ऐसे में कैसे पलायन रुकेगा। नियमों का सरलीकरण होना चाहिए न कि उन्हें जटिल बना दिया जाना चाहिए। बिना होमवर्क के ही प्रदेश सरकार ने प्राधिकारणों का गठन कर दिया। अब यह केवल लोगों की परेशानी बनकर रह गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में प्राधिकरण को तो कोई मतलब ही नहीं होता है। कांग्रेस के सभी विधायक भी प्राधिकरण का विरोध करेंगे। ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह, छात्र संघ सचिव गोपाल नेगी, युवा कांग्रेस के नगराध्यक्ष अंकित सुंदरियाल, मुकुल पंवार, अयाज खान, शोभित ठाकुर, आकाश रावत आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर