एसडीआरएफ की टीम को गंगा नदी में से 17 वर्षीय दानिश का शव बरामद

Spread the love

ऋषिकेश महावीर सिंह ।देवभूमि खबर।ऋषिकेश शिवपुरी मार्ग पर 15 मार्च को ऑल वेदर रोड का कार्य कर रहे इंजीनियर जमशेद निवासी जोला गांव मुजफ्फरनगर का 17 वर्षीय पुत्र दानिश गंगा में नहाते हुए तेज धारा में बह गया था जिस पर ऑल वेदर रोड का कार्य करने वाले कर्मचारियों द्वारा इसकी सूचना फोन पर थानाध्यक्ष मुनि की रेती आरके सकलानी को दी गई। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने लगातार शिवपुरी व आसपास के क्षेत्र में गंगा नदी के अंदर रेस्क्यू किया जा रहा था। आज दोपहर 1:00 बजे शिवपुरी के पास एसडीआरएफ की टीम को गंगा नदी में से 17 वर्षीय दानिश का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया। इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आए दिन गंगा में सैकड़ों लोग नहाने के लिए उतरते हैं और पानी में सेल्फी लेने के चक्कर में जान गवा देते हैं सेल्फी लेने के चक्कर में अभी तक बहुत से लोग अपनी जान गवा चुके हैं उसके बावजूद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं 3 दिनों के भीतर अलग-अलग जगह पर 2 लोग अपनी जान गवा चुके हैं

देवभूमि खबर

Related articles