उत्तराखण्ड क्रान्ति दल लोकसभा की पाँचो सीटों पर चुनाव लड़ेगा

Spread the love

देहरादून ।देवभूमि खबर। उत्तराखण्ड क्रान्ति दल राज्य की लोकसभा की पाँचो सीटों पर चुनाव लड़ेगा।यूकेडी मुख्य मुद्दा बेरोजगारी,पलायन,पहाड़ के पर्वतीय उधोग नीति, परिस्पतियो का बंटवारा,ग्रीन बोनस आदि को लेकर जनता के बीच जाएगा ।

यूकेडी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि उत्तराखण्ड क्रान्ति दल लोकसभा की पाँचो सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में मुख्य मुद्दा बेरोजगारी,पलायन,पहाड़ के पर्वतीय उधोग नीति,परिस्पतियो का बंटवारा,ग्रीन बोनस आदि को लेकर जनता के बीच जाएगा। भट्ट  ने कहा कि प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से दो-दो नामों का पैनल तैयार किया है । जिसमे टिहरी से बी०डी० रतूड़ी,पंकज व्यास पौड़ी से शांति भट्ट,अवतार सिंह राणा हरिद्वार से अशोक नेगी, विजय कुमार बौड़ाई नैनीताल से बी०डी०कांडपाल,काशी सिंह ऐरी अल्मोड़ा से जीवन भारती,के०एल०आर्या 22 मार्च को अंतिम नाम प्रत्येक लोकसभा प्रत्याशी की घोषणा की जानी है। प्रेस वार्ता में सर्व  बी०डी०रतूड़ी,पंकज व्यास लताफत हुसैन,हरीश पाठक,सुनील ध्यानी,जे०पी०उपाध्याय,डी०के०पाल,देवेंद्र चमोली, किशन रावत,विजय बौड़ाई,शांति भट्ट,राकेश राजपूत, सुबोध पोखरियाल आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles