डीएम ने किया उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने कार्यालय उप शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) अगस्त्यमुनि का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें उप शिक्षा अधिकारी बिना अवकाश स्वीकृत किए अनुपस्थित पाई गयी। जिलाधिकारी ने उप शिक्षा अधिकारी का स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को दिए। उपस्थित पंजिका का अवलोकन के पश्चात जिलाधिकारी ने पेंशन से संबंधित पटलों से जानकारी प्राप्त की। पेंशन प्रकरण में तीन कनिष्ठ सहायक व तीन प्रशासनिक अधिकारी के पटल में लम्बित पाये गये। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित पटल के अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा पेंशन प्रकरणों पर आपत्तियों का समय पर निस्तारण न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब तक छः लम्बित पेंशन प्रकरण का निस्तारण नहीं किया जाता तब तक सम्बन्धित पटल के अधिकारी एवं कर्मचारी का वेतन रोका जाय। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बृजेश तिवाडी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles