खाई में गिरी गाड़ी तीन लोगों की मौत

Spread the love

उत्तरकाशी।ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सुबह 8:30 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो खाई में गिर गई और उसके बुरी तरह परखच्चे उड़ गए तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी है। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। बताया गया कि वाहन क्यारी चापड़ा से चिन्यालीसौड़ जा रहा था। मृतकों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने खाई से शव निकाले। ये दुःखद हादसा सुबह लगभग आठ बजकर 30 मिनट पर हुआ।मृतकों के नाम चालक महावीर जगूड़ी उम्र 34 पुत्र जगदीश प्रसाद जगूड़ी निवासी कंडीसौड़, ज्योति प्रसाद उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी उम्र 45 वर्ष निवासी कंडासौड़ हैं।

देवभूमि खबर

Related articles