पाकिस्तान ने भी ईद के लिए नहीं बचाए परमाणु बम :महबूबा

Spread the love

जम्मू।एजेंसी।पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बेहद चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा, जो (परमाणु बम) पाकिस्तान के पास होंगे वो भी ईद के लिए नहीं रखे होंगे। ये हिसाब बराबर होता है। दरअसल, महबूबा का इशारा प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान की ओर था जो उन्होंने कल राजस्थान के बाड़मेर में दिया था।

पीएम ने कहा था, भारत ने पाकिस्तान की धमकियों से डरने की नीति को छोड़ दिया है। वरना वो आए दिन ‘हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, हमारे पास न्यूक्लियर बटन है’ यही कहते थे। तो हमने क्या न्यूक्लियर बटन दिवाली के लिए बचा कर रखा है क्या? महबूबा मुफ्ती इससे पहले भी लगातार इस तरह के बयान देती रही हैं। कुछ ही समय पहले भाजपा के संकल्प पत्र में अनुच्छेद 370 पर वादे को लेकर भी महबूबा ने ट्वीट किया था।

उन्होंने लिखा, “अनुच्छेद 370 पर अदालत में समय क्यों बर्बाद करें। भाजपा अनुच्छेद 370 खत्म करें, हमें इसका इंतजार करना चाहिए। इस अनुच्छेद के खत्म होने से हम पर चुनाव लड़ने पर रोक लग जाएगी क्योंकि तब भारतीय संविधान जम्मू-कश्मीर पर लागू नहीं होगा। ना समझोगे तो मिट जाओगे ये हिंदोस्तां वालों।

देवभूमि खबर

Related articles