HTML tutorial
HTML tutorial

आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की मौत 

Spread the love
देहरादून।।देवभूमि खबर। भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की मौत हो गई। कैडेट अमुल रावल करनाल हरियाणा के रहने वाले हैं। अमुल जनवरी 2019 में आईएमए शामिल हुए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक छह अप्रैल की रात रुटीन नाइट नेविगेशन प्रशिक्षण के दौरान कैडेट अमुल रावल खाई में गिर गए। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में यह प्रशिक्षण हर टर्म में किया जाता है। यह प्रशिक्षण दूसरे टर्म के कैडेट के लिए आयोजित किया जाता है। हादसे में कैडेट के सिर पर गंभीर चोट आई और उन्हें तत्काल चिकित्सा दी गई। जिसके बाद कैडेट को मेडिकल अफसर की देखरेख में देहरादून स्थित मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। यहां अमूल ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण अमूल का गंभीर रूप से घायल होना बताया। अमूल रावल पूर्व एनडीए कैडेट भी रह चुके हैं। तीन साल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में रहने के बाद वह आईएमए में शामिल हुए थे। इस मामले में प्रक्रियात्मक अदालती जांच के आदेश दिए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles