अहंकार तो दुर्योधन का भी नष्ट हुआ था:प्रियंका
हरियाणा।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने मोदी की तुलना दुर्योधन से करते हुए कहा कि ऐसा अंहकार दुर्योधन में भी था और उसका अहंकार नष्ट हुआ। दरअसल, प्रियंका गांधी पीएम मोदी के राजीव गांधी पर दिए बयान की वजह से गुस्से में हैं।
प्रियंका गांधी आज हरियाणा के अंबाला में कांग्रेस की उम्मीदवार कुमारी सैलजा के लिए प्रचार करने पहुंची। प्रियंका गांधी ने कहा, ”ये चुनाव कोई एक परिवार के लिए नहीं है, ये चुनाव पूरे देश को बचाने के लिए है। दुर्योधन का अंहकार भी कृष्ण के सामने खत्म हो गया था। इसी तरह से इनका अंहकार भी खत्म होगा।”
प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव के प्रचार में बीजेपी के नेता कभी ये नहीं कहते कि उन्होंने जो वायदे किये थे वो पूरे किये या नहीं। कभी शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं, तो कभी मेरे परिवार के शहीद सदस्यों का अपमान करते हैं।

