HTML tutorial
HTML tutorial

आईजी की कार में लूट मामले में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा को मिली जमानत

आईजी की कार में लूट मामले में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा को मिली जमानत
Spread the love
देहरादून। ।देवभूमि खबर।आईजी की कार में लूट के मामले में कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा को जमानत मिल गई है। यह मामला विगत चार अप्रैल को सामने आया था।
मंगलवार को अनुपम शर्मा को जिला जज की अदालत से जमानत मिली। मामले में नामित दारोगा दिनेश नेगी समेत तीन पुलिस कर्मी अभी भी जेल में हैं। बता दें कि बीती तीन मई को अदालत में अनुपम की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। लूटकांड के सभी आरोपित 16 अप्रैल से जेल में बंद हैं। दस अप्रैल को डालनवाला कोतवाली में अपहरण, लूट, सरकारी पद के दुरुपयोग व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में जांच एसटीएफ को सुपुर्द कर दी गई। एसटीएफ ने 16 अप्रैल को अनुपम शर्मा समेत तीनों पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था। 20 अप्रैल को पुलिस ने आईजी की गाड़ी भी सीज कर दी थी। गौरतलब है कि चुनाव सर्विलांस टीम बनकर एलआईयू दरोगा दिनेश नेगी, कांस्टेबल मनोज अधिकारी और हिमांशु उपाध्याय पर प्रॉपर्टी डीलर अनुरोध पंवार से चार अप्रैल की रात राजपुर रोड पर रुपए से भरा बैग लूटने का आरोप है। घटना की रात पीड़ित को मुकदमे में आरोपी कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा ने राजपुर रोड स्थित डब्ल्यूआईसी क्लब बुलाया था। वहां से वह बैग लेकर कार से निकले तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।

देवभूमि खबर

Related articles