पीएम मोदी ने सोशल मीडिया में डोनाल्ड ट्रंप को छोड़ा पीछे

Spread the love

नई दिल्ली।सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बादशाहत बरकरार है। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने वाले दुनिया के दूसरे नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर फॉलो किए जाने के मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी पीछे छोड़ दिया है।

यदि पीएम मोदी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर डालें तो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोवर्स की संख्या 110,912,64811 है, वहीं तीनों प्लेटफॉर्म पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कुल फॉलोअर्स की संख्या 1 करोड़ 20 लाख है।

यह आंकड़ा ऑनलाइन दृश्यता प्रबंधन एवं कंटेंट मार्केटिंग सॉस प्लेटफार्म सेम्रुश ने अपनी नई रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनेताओं की लिस्ट में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा पहले स्थान पर हैं।

देवभूमि खबर

Related articles