HTML tutorial
HTML tutorial

पूर्व पीएम राजीव गांधी पर की गयी टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। पूर्व पीएम राजीव गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश भर में प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एस्ले हॉल चैक पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान, प्रीतम ने कहा कि देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

राजीव गांधी ने देश को नई दिशा देने का काम किया था और अपनी माता के समान देश के लिये शहादत भी दी। आज भाजपा के लोग उन पर आक्षेप कर अपमान कर रहे हैं। ये वही लोग हैं जो एक समय अंग्रेजों के मुखबिर हुआ करते थे। आज ये लोग देश में विद्वेष फैला रहे हैं। देश इन लोगों को बर्दास्त नहीं करेगा। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी भाजपा पर हमला बोला। प्रदर्शन की अनुमति न होने के बावजूद जुलूस निकालने और पुतला जलाने पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस से नोंकझोंक भी हुई। एस्ले हॉल चैक पर जैसे ही कांग्रेसी पहुंचे, पुलिस ने उन्हें वापस लौटने को कहा। प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना चैक पर बने पुलिस बूथ पर चढ़ गए। उन्होंने दो टूक कहा कि कांग्रेस ने अनुमति के लिए बीते रोज ही प्रशासन को प्रार्थना पत्र दे दिया था, अब अनुमति देना प्रशासन का काम है। यही नही जब भाजपा प्रदर्शन करती है, तब पुलिस कहां सोई रहती है। यहां नोकझोंक चल ही रही थी कि सामने ही महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका। इस अवसर पर चमन सिंह, लखपत बुटोला, प्रभुलाल बहुगुणा, ताहिर अली, संजय किशोर, संग्राम सिंह पुंडीर, राजेश चमोली, महेश जोशी, शांति रॉवत, परिणीता बडोनीचमन सिंह, लखपत बुटोला, प्रभुलाल बहुगुणा, ताहिर अली, संजय किशोर, संग्राम सिंह पुंडीर, राजेश चमोली, महेश जोशी, शांति रॉवत, परिणीता बडोनी आदि शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles