मैक्स अस्पताल में कैंसर सरवाईवर्स के लिए कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून।देवभूमि खबर। मैक्स सुपर स्पेशलटी अस्पताल देहरादून ने अपने परिसर में कैंसर सरवाईवर्स के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। लोकप्रिय भारतीय स्टैण्ड-अप काॅमेडियन निशांत तंवर का स्टैण्डअप कामेडी एक्ट कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केन्द्र था। जब हम कैंसर के बारे में बात करते हैं तो हसीं-मजाक जैसे कहीं खो जाता है। मैक्स अस्पताल, देहरादून द्वारा आयेाजित इस कार्यक्रम में कैंसर पीड़ितों एवं कैंसर की जंग जीत चुके मरीजों को बीमारी के तनाव से दूर होकर राहत पाने का अवसर मिला। एक सामंजस्यपूर्ण एवं अनुकूल माहौल में उनकी अलगाव की भावना को दूर करने का प्रयास किया गया।
हंसी-मजाक और रोचक गतिविधियों के बीच कैंसर के बारे में जागरुकता बढ़ाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था। कार्यक्रम के दौरान कैंसर की जंग जीत चुके लोगों ने कैंसर के मरीजों का उत्साह बढ़ाया, उन्हें हिम्मत के साथ कैंसर से लड़ने और उम्मीद न खोने के लिए प्रेरित किया। डाॅ विमल पंडिता, एचओडी-मेडिकल ओंकोलोजी ने कहा, ‘‘कैंसर से लड़ना और इस पर जीत हासिल करना, अपने आप में एक बड़ा संघर्ष है। हम कैंसर की जंग जीतने वाले इन मरीजों को सलाम करते हैं, जिन्होंने आज हमारे इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। वे कैंसर के उन मरीजों के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो वर्तमान में कैंसर से लड़ रहे हैं।’’उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘‘कैंसर की खबर न केवल मरीज को बल्कि उसके परिवारजनों को भी अंदर तक हिला देती है। कभी कभी लोग कैंसर से अपनी लड़ाई के दौरान हंसना-मुसकराना तक भूल जाते हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति में भी उन्हें हंसने का महत्व याद दिलाने के लिए हमने इस पहल का आयोजन किया है।’’कार्यक्रम के दौरान चर्चा की गई कि कैसे एक व्यक्ति अपनी निजी एवं सामुहिक क्षमता के अनुसार कैंसर के बोझ को कम करने में योगदान दे सकता है। डाॅ विमल पंडिता एवं डाॅ संदीप सिंह तंवर, वाईस प्रेजीडेन्ट- आॅपरेशन्स एण्ड युनिट हैड, मैक्स सुपर स्पेशलटी अस्पताल, देहरादून भी इस मौके पर मौजूद थे। कैंसर के लिए टीकाकारण और स्वस्थ जीवनशैली के द्वारा कैंसर के 30 फीसदी से अधिक मामलों को रोका जा सकता है। कैंसर के कारण होने वाली ज्यादातर मौतों को रोका जा सकता है अगर कैंसर का निदान समय पर हो जाए। शुरूआती अवस्था में कैंसर के 90-100 फीसदी मामलों का इलाज संभव है। मैक्स

