HTML tutorial
HTML tutorial

35 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, बरेली कनेक्शन उजागर

35 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार, बरेली कनेक्शन उजागर
Spread the love

उधमसिंह नगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “नशा मुक्त उत्तराखंड” संकल्प को साकार करने की दिशा में जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 104.23 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

2 मई 2026 को चौकी बरा क्षेत्र, सितारगंज रोड पर नैनीताल बैंक के पास सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मौ0 आकिल (33 वर्ष) निवासी सितारगंज बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह स्मैक बहेड़ी क्षेत्र से “बोबी” नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था और इसे ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहा था। पुलिस ने सप्लायर की गिरफ्तारी और नेटवर्क की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी पहले भी वर्ष 2025 में स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, जिससे उसके संगठित नेटवर्क से जुड़े होने के संकेत मिलते हैं।

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि नशा तस्करी समाज और युवाओं के भविष्य के खिलाफ गंभीर अपराध है। जनपद पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, जिससे “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान को सफल बनाया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles