1 माह में ढाई करोड़ की नशीली सामग्री बरामद, 68 तस्कर गिरफ्तार

1 माह में ढाई करोड़ की नशीली सामग्री बरामद, 68 तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

उधमसिंह नगर। “नशा मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने एक माह के भीतर बड़ी कार्रवाई करते हुए रिकॉर्ड स्तर पर नशीले पदार्थों की बरामदगी की है।

अभियान के दौरान कुल 55 मामलों में 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लगभग ढाई करोड़ रुपये मूल्य की अवैध नशीली सामग्री बरामद की, जिसमें 581.4 किलोग्राम गांजा, 1.058 किलोग्राम चरस, 714.96 ग्राम स्मैक, 56 नशीले इंजेक्शन और 227 नशीली गोलियां शामिल हैं।

इस अभियान के चलते पूरे जनपद में नशा तस्करों में भय का माहौल बना हुआ है और पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

थाना-वार प्रमुख कार्रवाई में कोतवाली जसपुर, काशीपुर, आईटीआई, बाजपुर, रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा समेत अन्य थाना क्षेत्रों में लगातार छापेमारी कर कई तस्करों को पकड़ा गया। सबसे बड़ी बरामदगी कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र से हुई, जहां अकेले 560.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
इसके अलावा विभिन्न थाना क्षेत्रों से स्मैक, चरस, नशीले इंजेक्शन और गोलियों की भी बड़ी मात्रा में बरामदगी हुई है, जो इस अभियान की व्यापकता और प्रभावशीलता को दर्शाती है।

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशा तस्करी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नशे के कारोबार में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाया जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles