15 जुलाई तक सभी मौहल्लो-बस्तियों में मोर्चा की समस्त शाखाओं का गठन किया जाए:मकवाना

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा राष्ट्रीय करण की वर्षगाँठ पर देहरादून में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें वाल्मीकि समाज के स्थाई रोजगार, विकास सरकार व संगठन में भागीदारी विषय पर चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा एक आवश्यक बैठक कैनाल रोड पर आयोजित हुई जिसमें मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निदेशक एनएचपीसी केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय भगवत प्रसाद मकवाना ने प्रदेश संगठन कार्यकारिणी की समीक्षा की। मकवाना ने प्रदेश संगठन को निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक सभी मौहल्लो-बस्तियों में मोर्चा की समस्त शाखाओं का गठन किया जाए। जिसके लिए बैठकों की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने यह भी कहा कि मोर्चा 26 जून को महापौर सुनील उनियाल गामा को सफाई कर्मचारियों की स्थाई भर्ती, वाल्मीकि चैक व वाल्मीकि समाज की अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगा। मकवाना ने कहा कि 21 जुलाई को मोर्चा का राष्ट्रीय करण हुआ था जिसकी वर्षगाँठ पर देहरादून में एक विशाल कार्य कर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें वाल्मीकि समाज को स्थाई रोजगार, विकास और सरकार व संगठन में भागीदारी विषय पर चर्चा व चिंतन किया जाएगा। मोर्चा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन के संरक्षक पूर्व डीएसपी जगराम सिंह और संचालन प्रदेश महामंत्राी विशाल बिरला ने किया। बैठक में कईं प्रस्ताव सभी के सुझाव व सहमति से पारित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्राी जयपाल वाल्मीकि, सचिव अरूण चैहान, प्रदेश अध्यक्ष ध्र्म पाल घाघट, नीरज नागलिया, महामंत्राी सोनू गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रदेश प्रवत्ता आशीष छाछर, विनोद घाघट, पार्षद विशाल कुमार, रामकुमार चैटाला, विशाल भारती, सुरेन्द्र राजौरी, विजय कुमार, राजीव गौडियाल, सुखनंदन, करन घाघट आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष धर्म पाल घाघट ने विजय कुमार को मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया।

देवभूमि खबर

Related articles