यूपी में गिफ्ट लेने से सरकारी कर्मचारियो को सरकार से लेनी होगी इजाजत
लखनऊ।उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को किसी भी तरह का गिफ्ट लेने से पहले उच्च अधिकारियों से इसकी इजाजत लेनी होगी। वहीं दफ्तर में गुटखा-पान वगैरह भी सरकरी कर्मचारी नहीं खा सकेंगे। दोनों ही मामलों में खिलाफ जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर आदेश जारी किया है।
यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव (सचिवालय प्रशासन) महेश गुप्ता ने कर्मचरियों और अधिकारियों को लिए आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक, कोई भी कर्मचारी, अधिकारी सचिवालय या दूसरी सरकारी इमारतों में किसी भी प्रकार का गिफ्ट नहीं ले सकता है। सरकारी कर्मचारी को किसी भी गिफ्ट को स्वीकार करने से पहले उच्च अधिकारियों की परमिशन लेनी होगी। राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को भी इस फरमान से अवगत कराया गया है।
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सरकारी कार्यालयों में गुटखा और पान चबाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। दफ्तर में बैठ कर पान या गुटखा खाने पर 500 रुपए का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा सरकारी इमारतों में आग्नेयास्त्रों की भी एंट्री को बैन कर दिया है।

