यूपी रोडवेज की बड़ी लापरवाही से हुई 29 यात्रियों की मौत

Spread the love

लखनऊ।यूपी रोडवेज की एक लापरवाही ने बस में बैठे 29 यात्रियों को मौत के अगोश में सुला दिया. यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस नीचे गहरे नाले में आ गिरी. जब तक राहत कार्य शुरु होता और लोगों को नाले से निकाला जाता तब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी थी. मरने वालों में एक बच्चा और एक महिला भी है.

बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है. अगर रोडवेज के अधिकारी रविवार की रात ज़रा भी चौंकन्ने होते तो 29 लोगों की जान नहीं जाती. सब कुछ जानते हुए भी लखनऊ से ही बस में एक ड्राइवर भेजा गया था. जबकि नियमानुसार एक ड्राइवर एक दिन में सिर्फ 400 किमी ही बस चला सकता है….

देवभूमि खबर

Related articles