खनन मामले में एक और IAS के आवास पर सीबीआई का छापा

Spread the love

बुलंदशहर।यूपी के अवैध खनन मामले में सीबीआई लगातार छापेमारी कर रही है. बुधवार को बुलंदशहर के डीएम अभय सिंह के घर छापेमारी के बाद राजधानी लखनऊ में भी एक आईएएस के घर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है. कौशल विकास निगम के एमडी विवेक कुमार सुशांत गोल्फ सिटी स्थित आवास पर सीबीआई की टीम ने छापा मारा है. बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने आईएएस विवेक और उनकी पत्नी पूछ तच्च किया है. साथ ही कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं.

बता दें आईएएस अधिकारी विवेक मार्च 2013 से जून 2013 तक देवरिया के डीएम थे. उनके ऊपर देवरिया के डीएम रहते खनन पट्टों में गड़बड़ी का आरोप लगा है. विवेक 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं….

देवभूमि खबर

Related articles