अल्मोड़ा।देवभूमि खबर। कोसी पनुर्जनन अभियान के अन्तर्गत 17 जुलाई को होने वाले पौधारोपण व अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को अन्तिम रूप देने के सम्बन्ध में जिला अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को जो जिम्मेदारियां सौपी गयी है उसका निर्वहन पूर्ण तत्परता से किया जाए। जिला अधिकारी ने सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी को पौंधो को ले जाने व अन्य यातायात व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हरेला के दिन होने वाले वृहद पौंधारोपण में स्थानीय जनसहभागिता स्कूली बच्चों, विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के अलावा अन्य लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। जिला अधिकारी ने कहा कोसी के सभी रिचार्ज जोन में पौंधारोपण किया जाना है इसके लिए सभी स्थानों पर 16 जुलाई तक पौंधों को पहुंचाने की व्यवस्था कर ली जाएं।
बैठक में उन्होने कहा कि इसी दिन कोसी पुर्नजनन की वेबसाइड, कोसी पत्रिका और विकास भवन में स्थापित होने वाले कोसी सचिवालय का भी शुभारम्भ किया जाना है। इन सभी तैयारियां व अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कर ले।
जिला अधिकारी ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम देवलीखान रिचार्ज जोन के गढवाली क्षेत्र में होगा। जिला अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक छोटे-छोटे स्थानों के लिए सेक्टर आफिसर बनाये गये है जो पौधारोपण कार्यो का पर्यवेक्षण करेंगे। इसके अलावा जिला अधिकारी ने अन्य विभिन्न कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां अधिकारियों को सौपी। उन्होने कहा कि इस दिन रामगंगा व गगास के दो रिर्चाज जोन में भी पौधारोपण किया जाना है इसके लिए अधिकारी पूर्ण तैयारी कर ले। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, उप जिला अधिकारी सीमा विश्वकर्मा, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी, के0के0 पन्त, सहायक परियोजना निदेशक, मनविन्दर कौर, खण्ड विकास अधिकारी पंकज काण्डपाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी आलोक जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी टी0एन0 पाण्डे, रेंन्ज अधिकारी संचिता वर्मा, परियोजना प्रबन्धक आजिविका कैलाश भटट, परियोजना प्रबन्धन ग्राम्या डा0 एस0के0 उपाध्याय, विनोद राठौर, कपिल नयाल, के अलावा रिचार्ज जोन के विभिन्न नोडल अधिकारी उपस्थित थे।