बसन्त विहार पुलिस ने वारदात के 3 घण्टे के बाद आरोपियों को किया गिरफ्तार

देहरादून। बसंत विहार पुलिस ने लूटे गए मोबाइल फोन के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद की गई है। आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।
चैकी इन्द्रानगर में वादिनी ’नीतू पुत्री नरेश कुमार निवासी हरिपुर कांवली परम् विहार पटेलनगर लेन न0 4 द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि वह शाम के समय ’अपने आॅफिस ऊर्जा भवन से अपने घर लालपुल पटेलनगर फोन पर बात करते हुए जा रही थी कि तभी मिलन विहार की गली में पीछे से एक पीले रंग की एक्टिवा पर दो स्कूटी सवार लड़के आये और उनमें से एक लड़के ने झपट्टा मारकर मेरे हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया’ और दोनों स्कूटी से भाग गए। वादिनी द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र पर तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया एवं उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाधयक्ष बसन्त विहार के नेतृत्व में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु पुलिस टीम गठित की गई तथा क्षेत्र में एवं सम्भावित ठिकानों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी / पतारसी करते हुए घटना घटित होने के 3 घण्टे के अंतराल में ही आरोपियों को साधुराम इंटर कालेज सत्तोवाली घाटी से मय लूट के मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कूटी सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपियों की पहचान विशाल व दीपक निवासी ग्रीन पार्क चमनपुरी पटेल नगर के रूप में हुई। आरोपियों केे आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।

