हिमालयी राज्यों के बैठक से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाएं मुख्यमंत्री :धस्माना

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्य कांत धस्माना ने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पत्र लिखित कर मांग की है कि राज्य में आगामी हिमालयी राज्यों की प्रस्तावित काॅन्क्लेव से पहले राज्य के सभी राजनैतिक दलों की बैठक बुला कर सभी दलों की राय ले कर एक सर्वसम्मत प्रस्ताव तैयार करना चाहिए और उसके आधार पर राज्य का मजबूत पक्ष केंद्र के समक्ष रखना चाहिए। धस्माना ने सीएम से कहा कि उत्तराखंड का देश व दुनिया में पर्यावरण के क्षेत्र में जो अहम योगदान है उसकी ऐवज में राज्य की राजनैतिक जमात लगातार केंद्र से ग्रीन बोनस की मांग करती आ रही है लेकिन कभी सर्वसम्मत प्रस्ताव इस सम्बन्ध में पारित नहीं हुआ । उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण अवसर है जब सभी हिमालयी राज्य उत्तराखंड में एक साथ बैठ रहे हैं इसलिए इस अवसर का लाभ सीएम को उठाना चाहिए।

देवभूमि खबर

Related articles