बीएसएफ म्यांमार पुलिस के 30 जवान 14 दिन की एडवेंचर ट्रेनिंग का बनेंगे हिस्सा
डोईवाला।देवभूमि खबर। बीएसएफ म्यांमार पुलिस के 30 जवान 14 दिन की एडवेंचर ट्रेनिंग का बनेंगे हिस्सा जो शुरु हो गई है। डोईवाला के एडवेंचर ट्रेनिंग सेंटर बीएसएफ मे म्यांमार के सभी 30 पुलिस अधिकारियांे का बीएसएफ के डी आई जी आर सी सिंह और डोईवाला बीएसएपफ के कमान अधिकारी राजकुमार नेगी ने सभी जवानो का स्वागत किया।
इन्टरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अगले 14 दिन तक मयांमार पुलिस के सभी 30 अधिकारी बीएसएफ के अधिकारियांे और मास्टर ट्रेनर के साथ साहसिक और जोखिम भरे कोर्सांे के साथ ही आपदाओं के समय राहत एवं बचाव के गुण सिखंेगे तो वही आपसी तालमेल बढाने के उदेश्य से एक दुसरे की संसकृति को भी समझने का प्रयास इस कार्यक्रम के तहत होगा। डीआइजी आर सी सिंह ने बताया की इन्टरनेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत मित्रा देशो के आर्मी और पुलिस के जवान भारत मे और भारत के जवान विदेशो मे आपसी तालमेल और एक दुसरे की संसकृति को सिखने और पहचाने का यह एक तरीका है। डोईवाला बीआट बीएसएफ ट्रेनिंग सेंटर के कमान अधिकारी राजकुमार नेगी ने जानकारी देते हुये बताया की पड़ोसी राष्ट् मयांमार 14 मार्च तक साहसिक प्रशिक्षण के तहत व्हाईट वाटर राफ्टिंग मरीन ड्राइव कोड़ियाला से शिव पूरी तक ट्रेकिंग रिवर राफ्रिटंग रिवर क्राॅसिंग यमुना बिरिज राक कलैमींग जंप के साथ ही पर्यावरण और जुलोजिकल सर्वे आॅफ इंडिया मे भी तमाम तरह की महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। डोईवाला बीएसएफ विदेशी मित्रा देशांे के साथ समय समय इस तरह के एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन होता है। इस अवसर पर डोईवाला बीआट बीएसएपफ क कमान अधिकारी राजकुमार नेगी ने उप महा निरीक्षक आर सी सिंह को केप और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सहायक कमान अधिकारी मनोज पैन्यूली वाई एस रावत दिनेश कुमार के वेलू लक्षमण सिंह आदि तमाम अधिकारी उत्तराखंड टीवी पत्राकार संघ के प्रदेश प्रभारी राजकुमार अग्रवाल प्रीतम वर्मा जावेद हसन और जवान मौजूद थे।

