रायबरेली में पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़

Spread the love

रायबरेली। जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरूबख्शगंज में शुक्रवार रात पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी जितेंद्र सोनी उर्फ बउवा निवासी फतेहपुर गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी जख्मी हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि लालगंज-रायबरेली रोड पर इंस्पेक्टर गुरूबख्शगंज शुक्रवार देर रात चेंकिंग कर रहे थे। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह नहीं रुके और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान हुई मुठभेड़ में जितेंद्र सोनी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है जबकि फरार हुए एक अन्य बदमाश की तलाश की जा रही है। मामले की जानकारी पर भदोखर एसओ, कोतवाली प्रभारी, डलमऊ एसओ व जगतपुर एसओ पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जितेंद्र सिंह सरेनी क्षेत्र के प्रधान पर भी जानलेवा हमले का आरोपी है। उससे पूछताछ की जा रही है।

देवभूमि खबर

Related articles