उन्नाव रेप पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट के CJI को पत्र लिख धमकी का किया था जिक्र
उन्नाव ।रेप पीड़िता के एक्सीडेंट के मामले में एक नया खुलासा हुआ है।मेल में रेप पीड़िता का एक पत्र सामने आया है जिसमे सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस समेत तमाम अधिकारियों से आरोपी विधायक व उनके गुर्गों द्वारा दी जा रही धमकी का जिक्र किया गया है. 12 जुलाई को लिखे इस पत्र में पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपियों द्वारा सुलह न करने पर जेल भिजवाने की धमकी का जिक्र किया गया है.
पीड़िता की मां की तरफ से लिखे गए इस पत्र में लिखा है कि 7 जुलाई 2019 को आरोपी शशि सिंह के पुत्र नवीन सिंह, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई मनोज सिंह सेंगर, कुन्नू मिश्रा व दो अज्ञात व्यक्ति के साथ घर पर आकर धमकी दी गई. पत्र में सुलह न करने की स्थिति में फर्जी मुकदमे में फंसाकर सभी को जेल भेजने की धमकी दी गई. पत्र में पीड़ित परिवार ने मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई का भी निवेदन किया गया है…।

