बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई गई 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। पोषण अभियान के अन्तर्गत जनपद में विभिन्न स्थानों, विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केन्द्रो पर कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं बाल विकास परियोजना अधिकारी क्षमा बहुगुणा ने अवगत कराया कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला में पोषण अभियान के अन्तर्गत अम्मा की स्मृतियों के अन्तर्गत मोटा अनाज एवं पहाड़ी व्यंजनों की महत्ता बताते हुए घरों में पोषक अनाज का उपयोग करने पर बल दिया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलवाई गई तथा पोषण माह के तहत एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनिमिया कैंप का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ बालिकाओं को पोषण शपथ दिलवाकर किया गया साथ ही पोषण के पांच सूत्रों जैसे हजार सुनहरे दिन,एनीमिया से बचाव, डायरिया प्रबंधन , साफ सफाई,पोष्टिक आहार एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी गई। एमकेपी पीजी कालेज में छात्राओं की एनीमिया जांच भी कराई गयी। एनीमिया कैंप में कुल 250 बालिकाएं उपस्थिति थीं व 48 बालिकाओं में हीमोग्लोबिन की जांच की गई। शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एनीमिया और स्वच्छता पर छात्राओं द्वारा बढ-चढकर प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर प्रधानाचार्य डॉक्टर सुनीता कुमार, डॉक्टर गीता बलोदी, डॉक्टर संगीता कुलर, एनएनएम से डॉक्टर मोनिका मित्तल, आरबीएसके मैनेजर डॉक्टर गीता ,समाज सेविका रेखा उनियाल, काउंसलर सुषमा मल्होत्रा,सहायक राजेश, सुपरवाइजर निर्मला, रचना,पोषण अभियान से राज्य समन्वयक प्रीति उपाध्याय, एमएसके के जिला समन्वयक लक्ष्मी चैहान एवं वैभवी डोरा उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles