पर्यावरण दिवस पर वन अनुसंधान संस्थान में पर्यावरण दौड़ आयोजित

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक के दिन-प्रतिदिन बढ़ते उपयोग पर चिंता व्यक्त की गई। इस मौके पर्यावरण दौड़ का भी आयोजन किया गया। वन अनुसंधान संस्थान में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में गत 25 मई से 05 जून तक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 25 मई को चित्रकला प्रतियोगित, 30 मई को वाद-विवाद प्रतियोगिता, 2 जून को स्वच्छता अभियान और 5 जून को पर्यावरण दौड़ का आयोजन किया गया। ए.एस. रावत, निदेशक वन अनुसंधान संस्थान द्वारा परिसर को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से 02 जून को स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ किया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर इस अभियान में अपना योगदान दिया। कंचन देवी, उप महानिदेशक (शिक्षा), भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने हेतु 5 जून को संस्थान परिसर में ‘‘पर्यावरण के लिए दौड़’’ को झण्डा दिखा कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डा0 ए.के. पाण्डेय, प्रभाग प्रमुख, विस्तार प्रभाग ने सम्पूर्ण कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से उनके बारे में बताया। वातावरण को स्वच्छ रखते हुए अपने वातावरण को प्लास्टिक एवं वायु प्रदूषण से मुक्त बनाने में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। पर्यावरण दिवस पर आयोजित उपरोक्त सभी आयोजनों को सफल एवं क्रियान्वित करने में डा0 चरण सिंह, डा0 देवेन्द्र कुमार एवं रामबीर सिंह, वैज्ञानिकों तथा अन्य अजय गुलाटी, विजय कुमार एवं रमेश सिंह आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

देवभूमि खबर

Related articles