सीएमओ डा0 डिमरी ने कॉलेज की छात्राओं को डेंगू के बारे में दी जानकारी
चमोली । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनूप कुमार डिमरी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज गोपेश्वर में समस्त छात्राओं को डेंगू से बचाव एवं इसके नियंत्रण के उपाय बताए।
उन्होंने कहा कि डेंगू बीमारी मादा मच्छर एडीज एजिप्टाई के काटने से फैलती है। यह मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिए घर के पुराने बर्तनों में पानी जमा होने न दे। घर में पानी की टंकी को ढ़क कर रखे और पूरे बाजू के कपडे पहने। सीएमओ ने कहा कि डेंगू से घबरायें नही। बुखार, बदन दर्द होने पर योग्य प्रशिक्षित चिकित्सक से ही ईलाज कराए।
उन्होंने कहा कि जनपद के समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भी सजग रहने एवं तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए जा चुके है।

