‘टूरिस्ट एण्ड जाॅब ए बेटर फ्यूचर फाॅर आॅल‘ के तहत ट्रैकिंग टीम की रवाना

Spread the love

पौड़ी।विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर जनपद में जिला पर्यटन विभाग के सौजन्य से ‘टूरिस्ट एण्ड जाॅब ए बेटर फ्यूचर फाॅर आॅल‘ थीम के तहत कण्डोलिया पार्क में पहुँचे अधिकारीगण, होटल एशोसिएशन एवं अन्य लोगों को किनास पैदल ट्रेकिंग के लिए अपर जिलाधिकारी डाॅ. एस.के. बरनवाल ने रवानगी की। पैदल ट्रेकरों द्वारा लगभग 05 कि.मी. की दूरी तय की गई, जो कण्डोलिया पार्क से किनास पर्वत होते हुए किमकलेश्वर मंदिर पहुँचे । ट्रैकिंग अभियान में प्रतिभागियों द्वारा रूटों में बिखरे कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण हेतु लाया गया। ट्रेकिंग दलों द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ बनाने हेतु संकल्प भी लिया गया। उन्होंने पर्यटक स्थलों में आने वाले पर्यटन प्रेमियों को क्षेत्र में विचरण के दौरान इधर-उधर कूड़ा न फेंकने की अपील की। उन्होंने उपयोग में लाई गई सामाग्री की खाली रैपर, बोतल आदि को साथ में ले जाकर नियत कूड़ेदान में ही डालने को कहा।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, साहसिक खेल अधिकारी के.एस. नेगी, जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भण्डारी सहित कई लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles