देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग के द्वारा ही मजबूत हो रही है:सुशील नौटियाल
रूद्रप्रयाग ।विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विभिन्न पर्यटन व्यवसाय से जुडे़ व्यवसायियों, पत्रकार, जनपद स्तर अधिकाारियों/कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
गोष्ठी का शुभारम्भ जिला पर्यटन विकास अधिकारी रूद्रप्रयाग सुशील नौटियाल द्वारा किया गया। उन्होने पर्यटन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि इस वर्ष विश्व पर्यटन संगठन द्वारा पर्यटन में रोजगार बेहतर भविष्य रखा गया है। वर्तमान में पर्यटन से रोजगार का सृजन किया जा रहा है। पर्यटन विभाग रूद्रप्रयाग के द्वारा सात वाहन वित्त पोषित किये गये है। जो कि भविष्य में स्वयं का रोजगार करेगे और अपने भविष्य को सुदृढ़ करेगे। इस वर्ष की थीम के अनुरूप भी यह एक सफल प्रयास था।
उनके द्वारा अवगत कराया गया कि पर्यटन सिर्फ हमारे जीवन में खुशियों के पल लाने में मदद नही करता बल्कि यह देश समाज, संस्कृति, राजनैतिक एवं आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज अनेको देशों की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग के द्वारा ही मजबूत हो रही है। भारत देश में पर्यटन का खास महत्व है, यहां पुरातत्विक विरासत, संस्कृति एवं दर्शन का अनूठा मेल है। पर्यटन से भारत में कई लोगो का व्यवसाय जुड़ा है। भारत देश की भांति विदेशों में पौराणिक एवं ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण हेतु कदम उठाये जा रहे है। भारत के कई राज्यों में पौराणिक एवं ऐतिहासिक स्मारकों है, जो राष्ट्र की धरोहर के साथ-साथ दर्शनीय पर्यटन स्थल भी है। उत्तराखण्ड राज्य में पर्यटन की अपार सम्भावनायें है, यहां अछूते पर्यटक स्थल है, जिन्हें विकसित किये जाने हेतु सरकार द्वारा प्रयास किये जा रहे है।
गोष्ठी मंे उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भी अपने विचार रखें गये, गोष्ठी में गोबिन्द बल्लभ पन्त राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं सत्त विकास संस्थान के प्रतिनिधि, टुलिप होटल के प्रबन्धक श्री गौरव जोशी, बाल विकास अधिकारी हिमांशु बडोला, , विश्व बैक सहायक अभियन्ता, युवा कल्याण अधिकारी के0एन0गैरोला, रूद्रा काम्पलेक्स के प्रबन्धक श्री वाई0एस0 पुण्डीर सहित पर्यटन विभाग एवं पर्यटक आवास गृह के कर्मचारी उपस्थित थे।

