हर साल हर जिले में एक-एक सप्ताह के सहकारी मेले आयोजित होंगे :धन सिंह रावत

Spread the love
देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा सभा कक्ष में सहकारिता विभाग के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने कहा कि इस साल से हर जिले में एक-एक सहकारी मेला लगेगा। इसकी शुरूआत इसी साल से हो रही है। इन मेलों में आर्गनिक खेती से जुड़े किसानों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष फोकस किया जाएगा। यह मेले एक-एक सप्ताह के होंगे।
मेलों में सहकारिता विभाग के पैक्सों को भी शामिल किया जाएगा। अभी तक यह मेले केवल जनपद देहरादून में ही आयोजित होते थे। इन मेलों का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दो-गुनी करना है। देहरादून में लगने वाला सहकारी मेला बड़े स्तर का होगा। उन्होंने कहा कि इन मेलों में हमारे लाखों किसान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन मेलों में प्रत्येक राज्य का एक-एक स्टाॅल लगाने का भी निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन मेलों के लिए अपनी तैयारियाँ पूर्ण कर लें। बैठक में अध्यक्ष उत्तराखण्ड सहकारी बैंक दानसिंह रावत, अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ बृज भूषण गैरोला, निबंधक सहकारिता बी.एम.मिश्रा, प्रबन्ध निदेशक सहकारिता बैंक दीपक कुमार, अपर निबन्धक सहकारिता आनन्द शुक्ला, इरा उप्रेती सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles