जिलाधिकारी मंगेश  घिल्डियाल ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

Spread the love

रूद्रप्रयाग जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम चिकित्सालय के इमरजेन्सी वार्ड, औषधि वितरण कक्ष, प्रसूती वार्ड, अल्ट्रासाउण्ड कक्ष, नेत्र कक्ष, एक्स-रे कक्ष, दन्त कक्ष का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी प्रातः 09ः35 बजे जिला चिकित्सालय पहुंचकर इमरजेन्सी वार्ड में गये, इमरजेन्सी वार्ड में गन्दी चादर पर नाराजगी व्यक्त करते हुए चादर को तुरन्त बदलने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने औषधि वितरण कक्ष में जाकर दवाईयो तथा प्रसूती वार्ड में जाकर भर्ती महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजो की संख्या के बारे में जानकारी ली साथ ही कहा कि आयुष्मान योजना के कार्ड जिन व्यक्तियों के पास हो उन्हे योजना के अन्र्तगत लाभान्वित किया जाय तथा जिन व्यक्तियों के पास आयुष्मान योजना के कार्ड नही है, उनके आयुष्मान योजना के कार्ड बनवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चिकित्सालय प्रांगण में खडे वाहनो हटाने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 जितेन्द्र नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ0 दिनेश सेमवाल उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles