सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता व निष्पक्षता से करना सुनिश्चित करेगें :जिलाधिकारी
रूद्रप्रयाग ।त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन के जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायतों के प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख, कनिष्ठ उपप्रमुख निर्वाचन को सफलापूर्वक सम्पादित करने हेतु जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला कार्यालय सभागार में समस्त रिटर्निंग अफसर, अस्सिस्टेंट रिटर्निंग अफसर, नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी की बैठक ली । जिलाधिकारी ने मतगणना प्रक्रिया एवं निर्वाचन परिणाम के समबन्ध में विस्तृत जानकारियाॅ देते हुए कहा कि सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन पारदर्शिता व निष्पक्षता से करना सुनिश्चित करेगें। बताया कि क्षेत्र पंचायत प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के लिये सफेद मतपत्र, ज्येष्ठ उप प्रमुख व जिला पंचायत उपाध्यक्ष के लिये पीला मतपत्र तथा कनिष्ठ उप प्रमुख के लिये गुलाबी मतपत्र का प्रयोग निर्धारित है। मतपत्र मे केवल नीले स्केच पेन का ही प्रयोग किया जाना है। मतगणना से पूर्व मतपेटी की समुचित सीलिंग उपस्थित लोगों के समक्ष सुनिश्चित कर लें।
नोडल अधिकारी प्रशिक्षण कपिल पांडेय द्वारा आयोग के निर्देशों व प्रक्रिया का प्रस्तुतिकरण करते हुए सम्यक अनुपालन हेतु प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न स्तरों से प्राप्त शंकाओं का समाधान करते हुए विस्तृत चर्चा की गयी एवं तद्नुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। कहा कि मतपत्र में असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर के हस्ताक्षर मोहर सहित आवश्यक है। साथ ही वोटिंग सूची मे मतदाता के हस्ताक्षर सुनिश्चित करा लें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकस अधिकारी सरदार सिंह चैहान, अपर जिलाधिकारी अरविंद पांडेय, उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग वृजेश तिवारी, ऊखीमठ वरुण अग्रवाल, सुधीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल, सी वी ओ रमेश सिंह नितवाल, डीडीओ रमेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता प्रताप सिंह बिष्ट, श्रीपति डोभाल, खण्ड विकास अधिकारी यशपाल सिंह टम्टा, के एस सजवाण, सी पी सेमवाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी अतुल भट्ट, पंचायत राज अधिकारी चमन सिंह राठौर सहित सहायक प्रभारी अधिकारी मौजूद थे।

