ज़मीन विवाद में पूर्व डीजीपी पर एफआईआर

Spread the love

लखनऊ। पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव और पूर्व मंत्री बलराम यादव के बेटे के बीच हुआ जमीनी विवाद बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने पूर्व मंत्री बलराम यादव के बेटे विजय यादव की तहरीर पर यूपी के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के खिलाफ कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

दोनों पक्ष ज़मीन के एक बेशकीमती टुकड़े को लेकर आमने सामने हैं। दोनों के बीच पैमाइश को लेकर लंबे समय ये विवाद चला आ रहा है।मंगलवार को शहीद पथ स्थित मुजफ्फर नगर घुसवल में बेशकीमती साढ़े तीन बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव और पूर्व मंत्री बलराम यादव के बेटे विजय सिंह यादव के बीच विवाद हो गया था।

इस दौरान कब्जा लेने पहुंचे पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव का विजय यादव ने विरोध किया, जिसके बाद दोनो पक्षों में हुई नोंकझोंक के बाद हंगामा शुरू हो गया। असलहों से लैस दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए।

देवभूमि खबर

Related articles