लामबगड़ स्लाइड जोन में भारी भू-स्खलन के कारण अवरूद्व हो गया

Spread the love

चमोली।ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग कल देर सायं को हुई बारिश के कारण गुरूवार सुबह लामबगड़ स्लाइड जोन में भारी भू-स्खलन के कारण अवरूद्व हो गया। मार्ग अवरूद्व होने पर जिला प्रशासन ने तीर्थ यात्रियों को जोशीमठ, पांडुकेेश्वर, गोवन्दिघाट, बद्रीनाथ आदि सुरक्षित स्थानों पर ही रोक दिया गया है। जिला आपदा परिचालन केन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे से जाने वाला पैदल मार्ग सुचारू कर दिया गया है जबकि ऊपर की ओर से जाने वाले पैदल मार्ग को भी आज देर सांय तक सुचारू किया जाएगा। वही एनएच पर भारी वोल्डर व मलवा हटाने के लिए दोनों ओर से मशीनें लगी हुई है तथा शुक्रवार तक सड़क मार्ग वाहनों के आवगमन हेतु सुचारू होने की संभावना है। एनएच, एसडीआरएफ, पुलिस एवं प्रशासन टीम मौके पर मौजूद है। सड़क को खोलने का काम युद्वस्तर पर जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles