प्रधानमंत्री ने कुदाल चला रखी विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव

Spread the love

काशी।एजेंसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुदाल चला काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की नींव रखी। ये कॉरिडोर बाबा विश्वनाथ मंदिर से शुरू होकर गंगा किनारे घाट तक जाएगा। इस कॉरिडोर को लेकर काफी विवाद रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री ने इस कॉरिडोर को आगे बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं राजनीति में नहीं था, तब भी सोचता था कि यहां कुछ करना चाहिए। लेकिन ये मेरे नसीब में ही लिखा था मेरे हाथ से ही इसका काम हुआ। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ काफी वर्षों से बंधे हुए थे, लेकिन आज इस काम से उन्हें भी मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें भक्तों को भी इससे खुशी मिलेगी। इस कॉरिडोर को बनाने में काफी मुश्किलें आई थीं, कुछ लोगों ने झूठ भी फैलाया। लेकिन अफसरों के शानदार उन्होंने कहा कि कई लोगों ने भोले बाबा की सेवा में अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी कहा था कि ये स्थान ऐसा क्यों है, इसका उद्धार होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि ये स्थान हमेशा दुश्मनों के निशाने पर रहा है। जब कॉरिडोर के लिए घरों को तोड़ा गया, तो करीब 40 मंदिर मुक्त कराए। लोगों ने घरों के अंदर मंदिर छुपाए हुए थे, लेकिन अब उनके दर्शन भी हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर मंदिर को घाट से जोड़ेगा, अब मां गंगा के साथ सीधे भोले बाबा को जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर के आसपास जो धाम बनेगा, उससे लोगों को काफी फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 में जो बुलावा आया था, वो इन्हीं विकास के कामों के लिए था, ये सिर्फ काशी के लोगों से नहीं बल्कि देश के लोगों से जुड़ा हुआ है

देवभूमि खबर

Related articles