कर्मठता, प्रतिबद्धता व साहस के लिए 03 निरीक्षक,02 उ0नि0 तथा 25 यातायात पुलिस कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
देहरादून।सम्पूर्ण लॉक डाउन के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासी एवं देहरादून में फसे लोगों को उनके गृह जनपदों तक सुरक्षित पहुंचाये जाने के लिए दिन रात सेवा देने वाले कर्मियों को पुलिस अधीक्षक यातायात प्रकाश चंद ने सम्मानित किया।
श्री प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून ने अपने कार्यालय परिसर में सोशल डिस्टेसिंग के साथ दो पालियों में 30 पुलिस कर्मचारियों को उनके द्वारा संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि में बाहरी राज्यों से आये प्रवासी व देहरादून में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों को उनके गृह जनपदों में पहुंचाये जाने के लिए ट्राजिट कैंप महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पर ड्यूटी पर रहते हुए इस घातक कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान उत्कृष्ठ कार्यशैली का उदाहरण पेश करते हुए अथक परिश्रम, लगन, समर्पण व प्रतिबद्धता का परिचय देने वाले असाधारण कर्मठता व साहस की पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा प्रशंसा करते हुए कर्मचारियों के उत्साह वर्धन हेतु सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये । सम्मानित किये गए निरीक्षकों में श्री राजपाल सिंह रावत, निरीक्षक यातायात,श्री राजीव रावत, निरीक्षक यातायात,श्री प्रदीप कुमार, निरीक्षक सीपीयू, ।
उपनिरीक्षक श्री जृयकृत बुटोला,उ0नि0 सीपीयू,श्री संजीव त्यागी, उ0नि0 सीपीयू,
हेड कांस्टेबल और आरक्षी श्री लक्ष्मणसिंह, हे0का0प्रो0 यातायाता,श्री नरेन्द्र कुमार, हे0का0प्रो0 यातायात, श्री कुंवर सिंह नेगी, हे0का0प्रो0 यातायात, आरक्षी बलबीर सिंह यातायात कार्यालय, आरक्षी जसबीर सिंह यातायात,कार्यालय,आरक्षी कुलदीप कोहली, यातायात कार्यालय,आरक्षी लक्ष्मण सिंह, यातायात कार्यालय, आरक्षी जगदीश कुमार यातायात कार्यालय,आरक्षी देवेन्द्र प्रसाद यातायात कार्यालय, आरक्षी प्रदीप सेमवाल, यातायात कार्यालय,आरक्षी सोमसिंह यातायात, कार्यालय,आरक्षी शिवमोहन भगत, यातायात कार्यालय,आरक्षी आशीष नेगी, यातायात कार्यालय,आरक्षी कैलाश पंवार, यातायात कार्यालय,आरक्षी संदीप कुमार, यातायात कार्यालय, आरक्षी देवकुश, यातायात कार्यालय,आरक्षी रूकम सिंह, यातायात कार्यालय,आरक्षी जयदीप सिंह, यातायात कार्यालय, आरक्षी आशीष चन्द्र, पुलिस कार्यालय,आरक्षी बीरेन्द्र सिंह रावत, यातायात कार्यालय,आरक्षी जितेन्द्र कुमार, सीपीयू देहरादून ।आरक्षी वसीम खान, सीपीयू देहरादून ।आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार , यातायात कार्यालय,आरक्षी दारा सिंह यातायात कार्यालय,आरक्षी सचिन कुमार यातायात कार्यालय को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक यातायात के अनुसार पुलिस कर्मचारियों को उनके द्वारा किये गये साहसिक कार्य के लिए प्रोत्साहन किया जाना आवश्यक है ताकि कर्मचारियों को मनोबल बना रहे।
इस अवसर पर श्री उमेशपाल सिंह रावत, क्षेत्राधिकारी यातायात, देहरादून उपस्थित रहे।

