उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा एवं परीक्षा परिषद् की पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा की परीक्षा शुरू

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा एवं परीक्षा परिषद् की पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा की परीक्षा शुरू
Spread the love

हरिद्वार। प्रदेश के संस्कृत शिक्षा विभाग की पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा बोर्ड परीक्षा आज से स्वास्थ्य विभाग की गाईड लाईन को ध्यान में रखकर प्रारंभ हुई। जिसमे छात्रों का थर्मल स्क्रीनिंग के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ध्यान रखा गया है।
हरिद्वार जिले में परीक्षा के 9 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें ऋषिकुल विद्यापीठसंस्कृत महाविद्यालय, गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर, गरीबदासीय संस्कृत महाविद्यालय जगजीतपुर, निर्मल संस्कृत महाविद्यालयकनखल, भारती संस्कृत महाविद्यालय कनखल, निर्धन निकेतन संस्कृत महाविद्यालय खडखडी, चेतन ज्योति संस्कृत महाविद्यालय भूपतवाला, रामानुज संस्कृत महाविद्यालयभूपतवाला, एवं सप्तऋषि संस्कृत महाविद्यालय में कुल 455 छात्र पंजीकृत हैं।छात्रों को थर्मल स्क्रैनींग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति मिल पायी। परीक्षा को नकल विहीन एवं पारदर्शी रूप से समपन्न करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय चैधरी, सहायक निदेशक संस्कृत भूपेन्द्र सिंह, भग्वद्धाम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य सोहन लाल बलूनी, सहायक प्रवक्ता ऋषिकुल विद्यापीठ डा. नवीन चन्द्र पंत,सहायक प्रवक्ता रामकृष्ण पालीवाल संस्कृत महाविद्यालय आचार्य घनश्याम उनियाल के नेतृत्व में एक सचल दस्ता बनाया गया है। सहायक निदेशक संस्कृत भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालीयों में शान्तिपूर्ण हुई।

देवभूमि खबर

Related articles