उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश व्यापी इकाइयों द्वारा भूमिपूजन एवम शिलान्यास के बाद मिष्ठान वितरण किया गया

उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश व्यापी  इकाइयों द्वारा भूमिपूजन एवम शिलान्यास के बाद मिष्ठान वितरण किया गया
Spread the love

देहरादून।आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम मंदिर निर्माण कार्य के शुभारम्भ के शुभ अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा की प्रदेश व्यापी सभी इकाइयों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भूमिपूजन एवम शिलान्यास के बाद मिष्ठान वितरण किया गया ।

महानगर देहरादून ईकाई द्वारा में चकराता रोड पर कृष्णा पैलेस के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर के बाहर मिष्ठान एवम फल वितरण का कार्यक्रम स्थानीय विधायक श्री खजान दास ,प्रदेश महामंत्री श्री हरीश नारंग ,संगठन मंत्री श्री राजीव सच्चर, प्रदेश उपाध्यक्ष भरी गोपाल पुरी, महानगर अध्यक्ष सo पीएस कोचर एवम वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सतीश कपूर की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ।
आज शाम को सांय 7 बजे श्री गुरु गोबिंद सिंह चौक ,रेस कोर्स पर दीपोत्सव एवम मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी प्रकार प्रेम नगर ईकाई द्वारा भी संध्या काल में को दीपोत्सव एवम मिष्ठान वितरण किया गया ।
सभी कार्यकर्ताओं अपने अपने क्षेत्रों में प्रमुख चौराहों ,मंदिरों एवम अपने अपने घरों में दीप जलाने के कार्यक्रम किया। हरिद्वार ईकाई द्वारा भी सुंदरकांड पाठ आ आयोजन कर आयोजित किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष श्री तिलकराज बेहड़ जी ने अपने संदेश में कहा कि भारत वर्ष ही नही विश्व में निवास करने वाले हिंदुओं के लिए ये गर्व का अवसर है कि अपने जीवन काल में हमे यह शुभ अवसर अपनी आंखों से देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
उन्होंने समस्त देशवासियों को उपमा की ओर से इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

प्रदेश महामंत्री श्री हरीश नारंग ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि श्री राम जन्मभूमि आंदोलन में कार्य करने का अवसर मुझे भी प्राप्त हुआ और आज अपनी आंखों से में जन जन के आराध्य भगवान श्रीराम मंदिर के लिए अपने जीवन तक बलिदान करने वाले साधु संतों और कार्यकर्ताओं को शत शत नमन करता हूँ कि उनके बलिदान और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारत ही नही विश्व मे निवास करने वाले करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम जी के मन्दिर का निर्माण कार्य का शुभारंभ आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया । उन्होंने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि अपने एवम करोड़ो हिंदुओं के सपने को साकार होने के अविस्मरणीय पलों को देखा । उन्होंने जनता से हर्षोल्लास के साथ आज शाम दीपोत्सव मनाकर पुण्य के भागी बनने की अपील की।

देवभूमि खबर

Related articles