व्यापार मण्डल हाथी बड़कला ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
देहरादून।।व्यापार मण्डल हाथी बड़कला ने 74वें स्वतन्त्रता दिवस को धूमधाम से मनाया।संरक्षक श्री कैंलाश खन्ना,विनय अग्रवाल,अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह भण्डारी,महासचिव श्री ललित बोरा,कोषाध्यक्ष श्री दीपक खत्री ने मुख्य अतिथी जय नारायण खत्री के साथ सयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया । उन्होने बताया कि उन्होंने देश के लिये 3 लडाईया लड़ी है,देश के गौरव को बढ़ाने मे अपने योगदान को अपना सौभाग्य बताया,साथ ही सभी से सफाई के प्रति जागरुकता बढ़ाने की अपील की।
व्यापार मण्डल हाथीबड़कला के सभी सदस्यो ने ज़मकर खुशियां मनाई,और मिठाइयां बांटी।
इस मौके पर कैलाश खन्ना,विनय अग्रवाल,मनोहर भण्डारी,ललित बोरा,दीपक खत्री,भूपेन्द्र कठैत ,सुनील अग्रवाल,राजप्रकाश शुक्ला,राजेश पठानिया,दिनेश सोनकर,अंकित अग्रवाल,मोहित गर्ग,कपिल चौधरी,पवन खरोला गौरव अग्रवाल,बन्टी,राजेश,राहुल,धर्मेन्द्र,बाबू,शिव चरण शर्मा,राजकुमार हिन्दुजा,रवि,जनक,मनमोहन, इत्यादी उपस्थित रहे।

