राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण के अवसर लाईव प्रसारण कार्यक्रम की तैयारी

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण के अवसर लाईव प्रसारण कार्यक्रम की तैयारी
Spread the love

पौडी।देवभू​मि खबर।राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण के अवसर 18 मार्च 2020 को जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों मंे लाईव प्रसारण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी श्री धीराज सिह गर्ब्याल ने आज विकास भवन सभागार पौड़ी में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ बाते कम काम ज्यादा के तहत सभी प्रकार के जनकल्याणकारी/विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होने अधिकारियों को अपने अपने विभाग की सुस्पष्ट सूचनाऐं 3 मार्च 2020 तक जिला विकास अधिकारी को साॅफ्ट कापी में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कहा कि कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो इस बात को गम्भीरता से लेना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सूचना को निर्धारित प्रारूप में देने के निर्देश दिये। आयोजित कार्यक्रम स्थल के लिए अपनी विभागीय योजना की कार्य प्रगति की क्रमवार बा्रेसर तथा होर्डिग/फ्लेक्सी बनाने के निर्देश दिये। जिससे सरकार की नीतियों जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं का होगा प्रचार प्रसार हो सकेगा। आयोजित कार्यक्रम में तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की जायेगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने कहा संबंधित विधान सभा क्षेत्र के मंत्री एवं विधायक से समन्यवय स्थापित कर वार्ता की जायेगी। बा्रेसर में मा0 मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिह रावत एवं संबंधित विधान सभा क्षेत्र के मा0 विधायक के फोटो होगें। साथ ही कार्याे/योजनाओं की सूचना को पावर प्वाइंट बनाने के निर्देश दिये ताकि कार्यक्रम स्थल पर डिस्प्ले के माध्यम से भी लोगों को जानकारी मिल सके। कहा कि जनकल्याणकारी, विकास योजनाओं तथा जनपद में हुए नवाचार कार्याे की फोटो, वीडियो क्लीपिंग एवं योजना के उद्देश्य की जानकारी भी सुस्पष्ट रूप से देना सुनिश्चित करेंगे। उक्त सूचनाऐं विकास पुस्तिका में भी प्रकाशित किये जाने है।
जिलाधिकारी गर्ब्याल ने कार्यक्रम स्थल का चिन्हिकरण एवं सफल संचालन हेतु उपजिलाधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी को इंचार्ज बनाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास की दिशा में विधानसभा वार किये गये कार्यो, संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता को सुगमता से उपलब्ध हो सके। जिसमें कृषि, उद्यान, मत्स्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, ऊर्जा, जल संचय, एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में जनपद स्तर पर किये जा रहे नवाचार के प्रयासों, मेरा सामाजिक दायित्व रिवर्स पलायन, ग्रोथ सेंटरो, पेयजल, सडक, होम स्टे, स्वयं सहायता समूह सहित तमाम कार्यो की समस्त सूचनाओं की जानकारी हो। उन्होने समस्त विभागीय अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने विभाग की सूचनाऐं जिला विकास अधिकारी पौड़ी को सोफ्ट कापी में उपलब्ध करायेगें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डा. एस.के. बरनवाल, परियोजना प्रबंधक डीआरडीए एस.एस. शर्मा, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली, अ.अ. लोनिवि अशोक पाण्डे, सीएचओ डा. नरेन्द्र सिह, सीवीओ एस.के.सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी मा0 बी.सी बहुगुणा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एस.एस. शर्मा सहित अन्य अधिकारिगण उपस्थित थे।

देवभूमि खबर