पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन

पूर्व मंत्री केदार सिंह फोनिया का निधन
Spread the love

देहरादून।बद्रीनाथ के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री केदार सिंह फोनिया का नेहरू कालोनी सहित आवास में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे और वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

राजनीति में आने से पहले वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे।भाजपा ने उन्हें 1991 में बद्रीनाथ विधानसभा से चुनावी समर में उतारा और उन्होंने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर उत्तरप्रदेश विधानसभा मे कदम रखा। कल्याण सिंह के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार में फोनिया को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।राजनीति में दो दशक से भी ज्यादा समय तक सक्रिय रहे केदार सिंह फोनिया उत्तर प्रदेश वउत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री रहे।केदार सिंह फोनिया ने औली को पर्यटन के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केदार सिंह फोनिया के निधन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी,विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण सहित कई गणमानी व्यक्तियो ने शोक व्यक्त किया ।

देवभूमि खबर

Related articles