अध्यक्ष खंडूरी के सचिवालय में हो गया प्रशासनिक संकट: रघुनाथ सिंह नेगी

अध्यक्ष खंडूरी के सचिवालय में हो गया प्रशासनिक संकट: रघुनाथ सिंह नेगी
Spread the love

#विधानसभा भर्ती की पत्रावली कौन ले उड़ा। #कई -कई पत्र भेजने के बाद भी अधिकारी अपने उच्चाधिकारी की सुनने को तैयार नहीं।#कहीं जालसाज नेताओं और अधिकारियों को बचाने की साजिश तो नहीं।

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2021-22 में विधानसभा में हुई भर्तियों में धांधली से संबंधित पत्रावली उच्चाधिकारी के कई- कई बार अनुस्मारक भेजने के बावजूद भी दस्तावेज मुहैया न कराने से विदित हो रहा है कि विधानसभा सचिवालय में प्रशासनिक संकट खड़ा हो गया है ।ऐसा भी प्रतीत हो रहा है कि अधिकारियों में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती रितु खंडूड़ी का खौफ खत्म हो गया है।ऐसे में भर्ती घोटाले के कर्णधार नेताओं और जालसाज नेताओं पर कैसे शिकंजा कसा जा सकेगा।

नेगी ने हैरानी जताते हुए कहा कि उपसचिव (लेखा) द्वारा अनुभाग अधिकारी, अनुष्ठान अनुभाग,विधान सभा सचिवालय को 2/6/ 22, 5/7/ 22, 25/7/22, 8/9/22 एवं 10/10/22 के माध्यम से पत्र प्रेषित कर भर्तियों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन लगभग 4 माह से अधिक समय बीतने के उपरांत भी उनके आदेश को हर बार अनसुना कर दिया गया । नेगी ने कहा कि आखिर किसके निर्देश पर अनुभाग अधिकारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।ऐसा प्रतीत होता है कि बहुत बड़ा दबाव इन महाशय पर है । मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष से मांग करता है अधिकारियों पर चाबुक चलाएं ।

देवभूमि खबर

Related articles