दून और पौड़ी में एक -एक और नैनीताल में दो पॉजिटिव ,संख्या पहुंची 82

दून और पौड़ी में एक -एक और नैनीताल में दो पॉजिटिव ,संख्या पहुंची 82
Spread the love

देहरादून। राज्य में आज चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। दिल्ली से इलाज कराकर देहरादून लौटी आदर्श कॉलोनी निवासी संक्रमित महिला के बेटे औऱ पौड़ी और नैनीताल से तीन लोगों में संक्रमण पाया गया है। जिसके बाद अब राज्य में मरीजों की संख्या 82 हो गई है। चारों लोग गुरुग्राम से राज्य के अलग- अलग क्षेत्रो में पहुंचे थे। दून युवक कुछ दिन पहले मां के साथ गरुग्राम से देहरादून पहुंचा था। वंही पौड़ी से 25 साल के युवा और नैनीताल में 24 वर्षीय युवा और 11 साल की बच्ची पॉजिटिव पाए गए।सभी मरीज गुरुग्राम से आये थे। स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है।
इससे पहले गुरुवार को प्रदेश में दस साल की एक बच्ची समेत दिल्ली और महाराष्ट्र से लौटे छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। ये सभी प्रवासी हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को भर्ती कराने के साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। इन नए मामलों को मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मामलों की संख्या अब 80 हो गई है, जिनमें से 51मरीज ठीक हो चुके हैं। गुरुवार को मसूरी में 36 वर्षीय महिला, रायपुर में 36 वर्षीय व्यक्ति और डालनवाला निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि मसूरी और डालनवाला में संक्रमित महिला व पुरुष दिल्ली से लौटे थे। उधर, ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर और खटीमा में तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।देहरादून।अस्थायी राजधानी दून में पॉजिटिव के आंकड़ो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।आज पुलिया नंबर 6 से संक्रमित महिला के बेटे की , पौड़ी से एक और नैनीताल से दो मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। ।

देवभूमि खबर

Related articles