पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा में पौराणिक मानिला देवी मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्य का लोकार्पण किया

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अल्मोड़ा  में पौराणिक मानिला देवी मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्य का लोकार्पण किया
Spread the love

अल्मोड़ा । लोकनिर्माण एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद के सल्ट विकासखंड स्थित पौराणिक मानिला देवी मंदिर परिसर में हुए निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा, सल्ट के पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना की मूर्ति व स्मारक का शिलान्यास कर, लोक निर्माण एवं सिंचाई विभाग की 60.59 करोड़ रुपए की योजनाओं का उपहार भी दिया।

उन्होंने कहा कि संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के तहत, मंदिर परिसर के विकास कार्यों पर 49.91 लाख रुपए की लागत आई है। वहीं, संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्याल्दे में 100 लाख रुपए की धनराशि से स्वर्गीय जीना की मूर्ति व स्मारक बनाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनता को लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित होने वाली 5589.23 लाख रुपए की धनराशि से स्वीकृत 13 सड़कों का उपहार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी तथा राज्य के  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हो रहा है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के विकास हेतु 18 हज़ार करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।उन्होंने श्री मोदी का आभार एवं साधुवाद किया।

देवभूमि खबर

Related articles