HTML tutorial
HTML tutorial

प्रदेशभर में भाजपा ने लाॅकडाउन के दौरान 10,21,679 भोजन पैकेट किये वितरित

प्रदेशभर में भाजपा ने लाॅकडाउन के दौरान 10,21,679 भोजन पैकेट किये वितरित
Spread the love

देहरादून। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी अजेंद्र अजय ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान असहाय, गरीब व बुजुर्गों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भाजपा ने 28 मार्च से विशेष अभियान शुरू किया था। अभियान के दौरान बुधवार तक प्रदेश भर में जरूरतमंदों को 10,21,679 भोजन पैकेट वितरित किए गए। 94,493 लोगों को राशन व अन्य जरूरी सामग्री वितरित की गई। इस अभियान के दौरान 12,84,859 लोगों तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी पहुंच बनाई। विभिन्न स्थानों पर मोदी किचन व मोदी रसोई संचालित की जा रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मास्क व सैनिटाइजर भी वितरित कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री केयर फंड में सहयोग के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles