HTML tutorial
HTML tutorial

बिहारी महासभा ने सरस्वती पूजा कर मनाई बसन्त पंचमी

बिहारी महासभा ने सरस्वती पूजा कर मनाई बसन्त पंचमी
Spread the love

देहरादून।वैश्विक बीमारी कोरोना को ध्यान में रखते हुए इस बार बिहारी महासभा ने सरस्वती पूजा के आयोजन में कोरोना की बारीकियों को देखते हुए संक्षिप्त रूप से पूजा का आयोजन किया। बिहारी महासभा ने 2 गज दूरी और मास्क है जरूरी के नारे के साथ चमोली दैवीय आपदा में मृत लोगों को सर्वप्रथम श्रद्धांजलि दी। और बाबा केदारनाथ बद्री विशाल से प्रार्थना की देवभूमि उत्तराखंड में इस प्रकार की त्रासदी ना आए वही बिहारी महासभा के पदाधिकारियों ने सैनिटाइजर मास्क और 2 गज की दूरी का प्रयोग करते हुए सरस्वती पूजा का आयोजन किया।

देहरादून के शिव बाल योगी आश्रम में बिहारी महासभा द्वारा सरस्वती पूजा कर मनाया गया बिहारी महासभा के सदस्यों ने प्रातः मूर्ति की स्थापना की और सरस्वती पूजा का कार्यक्रम सादे रूप से  मनाया ।

शिव बाल योगी ट्रस्ट महाराज के प्रांगण में बाबा श्री शिव बालयोगी के सानिध्य में 2 घंटे मां सरस्वती का भजन कीर्तन का विशेष आयोजन किया। कोरोना काल में मां सरस्वती की पूजा का विशेष ध्यान रखा गया।

बिहारी महासभा के तत्वाधान में मिट्टी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई मिट्टी की मूर्ति विशेष रूप से हरिद्वार से मंगाई गई थी और जिसको प्राण प्रतिष्ठा की गई यह प्राण प्रतिष्ठा और आस्थाई रूप से किया गया है मूर्ति की पूजन विधि से करके कल हवन का आयोजन कर मूर्ति का विसर्जन मालदेवता नहर में कर दिया जाएगा।

बिहारी महासभा के बसंत पंचमी कार्यक्रम में सभा के अध्यक्ष ललन सिंह सचिव चंदन कुमार झा कोषाध्यक्ष रितेश कुमार पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह  श्री रंजन कुमार,,   बिनय् सिंह,कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार सिन्हा डीके सिंह उपाध्यक्ष विद्या भूषण सिंह धर्मेंद्र ठाकुर गणेश साहनी रघु साहनी विनय कुमार सुरेश ठाकुर गणेश साहनी अमरेंद्र कुमार के अलावे सैकड़ों सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

देवभूमि खबर

Related articles