सीएम ने किया प्रेमनगर में 63.39 लाख की लागत से निर्मित बहुद्देशीय क्रीडा भवन का लोकार्पण
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को देहरादून के प्रेमनगर में 63.39 लाख की लागत से निर्मित बहुद्देशीय क्रीडा भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेमनगर में मिनी स्टेडियम बनाये जाने की भी घोषणा की।
उन्होेंने कहा कि प्रदेश के विकास की दिशा में सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम रही है। कहा कि जल्द ही सूर्यधार झील बनने से देहरादून को ग्रेविटी सिस्टम से पानी उपलब्ध कराया जायेगा। जिससे बिजली पर खर्च होने वाले करोड़ों रूपए की बचत होगी।

