बाइक रैली में घायल भाजपा कार्यकर्ता से मिले गणेश जोशी 

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। मसूरी विधायक गणेश जोशी के ब्रह्मावालाखाला अपर निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता फिरोज खान से मुलाकात की। फिरोज 02 मार्च को देहरादून में आयोजित विजय संकल्प बाइक रैली में दुर्घटना के कारण घायल हो गये थे।
विधायक गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुॅचकर उनसे मुलाकात की और कुशलक्षेम जानी। विधायक जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत वह तीन बार के विधायक हैं और यदि कार्यकर्ता किसी कारणवश परेशानी में होता है तो मेरा कर्तव्य है कि उसकी मदद की जाए। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार परिवार है। विधायक जोशी ने फिरोज के अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद चुन्नी लाल, दिनेश बिष्ट, कांता प्रसाद बर्थवाल, आशीष थापा, कुंवर सिंह नेगी, संजय शर्मा, राजेश, फिरोज, वंदना, चमन सिंह आदि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles