बादल फटने एवं भारी बरसात के चलते मोरी आराकोट में तबाही
उत्तरकाशी। भारी बरसात के चलते जनपद के मोरी ब्लॉक में भारी तबाही। आराकोट के ग्राम माकुड़ी में बादल फटने से 5 से 7 लोगों के दबे होने की सूचना प्राप्त हुई है। भारी बहाव के चलते टीकोची का आधा बाजार तथा कुछ गाड़ियां ,स्कूल तथा लोगों के भी बहने की सूचना मूल रही है। आराकोट में बाजार से भी तीन लोगों के बहने की सूचना है । लगातार हो रही बारिश से पब्बर नदी तथा टौंस नदी अत्यधिक उफान पर है अत्यधिक पानी बढ़ने से आराकोट बाजार तथा त्युणी बाजार खाली करवा दिये गये हैं ।दुचाणु में भी बादल फटने की सूचना है ।बारिश अभी भी जारी है जिस कारण बचाव दलों को वंहा पहुंचना मुश्किल हो पा रहा है ।जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जानकारी दी कि एसडीआरएफ ,आईटीवीपी और पुलिस की टीम रवाना हो गयी है।उन्होंने बताया कि देहरादून व हिमाचल प्रदेश के जिलाधिकारी से सहयोग की बात की गई है।

