उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की सूझबूझ ने बिछड़ी महिला को पहुंचाया परिजन तक

उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार की सूझबूझ ने बिछड़ी महिला को पहुंचाया परिजन तक
Spread the love

हरिद्वार।उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने शामली उत्तरप्रदेश के एक गांव से आये ग्रुप से बिछड़ी 70 साल की बुजुर्ग महिला को अपनी सूझबूझ से परिजनों तक पहुंचाया।परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की इस कार्य के लिए सराहना की।

शंकराचार्य चोक पर पर एक बुजुर्ग महिला जिनका नाम सत्तो देवी पत्नी श्रीपाल उम्र 70 गांव पिपरेली थाना तितावी जिला शामली उत्तरप्रदेश से थी 22 जुलाई को अपने गांव से रात 12 बजे के करीब डीसीएम में गांव से सोनू नाई के साथ आई थी ।महिला रात को ही इन लोगो से बिछड़ गई और नहर की पटरी पर चली आई ।जंहा पर शंकराचार्य चौक पर पुलिस टेंट में आकर अपनी आप बीती सुनाई । ।

पुलिस कर्मियों ने प्यार से अपनापन दर्शाते हुए इनके बारे में पता कर नाम पता पूछा और सारी डिटेल नोट कर कंट्रोल रूम को नोट कराया और साथ ही खोया पाया सैल को भी वॉटसैप किया गया । तथा उत्तर प्रदेश में अपने संपर्क सूत्र से इनके घर का पता ओर मोबाइल नम्बर को लेकर इनके बेटे राहुल कुमार,पूनम, सिंदर कौर,विनय से वार्ता कराई इनके पास न तो कोई मोबाइल नम्बर नहीं था ना ही अपनी डीसीएम का नम्बर था । सूचना उच्चाधिकारी गणों को और कंट्रोल रूम के माध्यम से और अनाउंस कराया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली

उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि हम लोगों ने इनको बैठा कर चाय पानी पिलवाई और तथा आराम से व अपना पन दर्शाते हुए अपने संपर्क सूत्र से और गूगल के द्वारा यूपी में एसएचओ थानाभवन जिला शामली उत्तरप्रदेश को फोन से स्थिति से अवगत कराया गया व अपनी लोकेशन भेजी गई तो इनका सही पता मिला और इनके लड़के राहुल का मिला तब इनके लड़के राहुल ने ड्राइवर जो डीसीएम लेकर आया था से बात की ओर हमारे पास भेजा ।

निराश परिजनों ने बताया कि पुलिस का फोन आने पर हमारी जान में जान आई । उत्तराखंड पुलिस के इस कार्य से जनता और इनके परिजन काफी खुश थे ।उन्होंने उत्तराखंड पुलिस की इस कार्य की काफी सराहना की ।

देवभूमि खबर

Related articles